ग्वालियर, सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का क्रिकेट बेट से महिला पर हमला करते हुए देखा जा रहा है। पता चला है कि ये वीडियो ग्वालियर में दो पड़ोसियों के बीच हुए मामूली विवाद से जुड़ा है, जिसमें पथराव भी किए जाने की खबर है। हालांकि इस मामला अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला पर क्रिकेट बेट से हमला करते हुए देखा जा रहा है और कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। वायरल वीडियो ग्वालियर में पड़ाव थाना अंतर्गत गुजराती मोहल्ले का बताया जा रहा है। घटना 5 मई रात की बताई गई है। मामला दो पड़ोसियों में हुए मामूली विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों के विवाद में जमकर पथराव भी किया गया है। वहीं पुलिस की मानें तो अभी तक दोनो पक्ष थाने आए हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को सबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है और आरोपियों की पहचान किए जाने के बाद वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बाइट – निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर, ग्वालियर
वायरल वीडियो


