मैहर में अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में डीजल ले जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए करीब 1000 लीटर डीजल चार ड्रमों में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस डीजल की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।वीडियो सामने आने के बाद इलाके में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कालाबाजारी की आशंका जताई जाने लगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM, तहसीलदार और SDOP पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महादेव पेट्रोल पंप पर छापा मारा, जहां से इस डीजल के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान पेट्रोल-डीजल के स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें लदे ड्रमों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि डीजल कहां से भरा गया, किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। SDM ने अगले आदेश तक संबंधित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
बाईट-आरती सिंह-SDM


