Vidyut Jamval New Film Junglee New Poster Has Been Released Will Do Animal Flow For The First Time In Indian Cinema | Junglee: फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज, हाथी को नमन करते नजर आए विद्युत

Junglee: फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज, हाथी को नमन करते नजर आए विद्युत



अभिनेता विद्युत जामवाल बहुत जल्द ही फिल्म ‘जंगली’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म में विद्युत जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे. लेकिन इसी बीच इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है.

जंगली का एक पोस्टर हुआ रिलीज

विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘जंगली’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस फिल्म के नए पोस्टर में विद्युत जामवाल एक हाथी के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं और हाथी जैसे उन्हें अपना आशीष दे रहे हैं. जबकि उनकी दूसरी तरफ कुछ लोग बंदूक ताने हुए खड़े हैं. इस पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है और कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ’29 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार, #जंगल का नया पोस्टर…स्टार्स विद्युत जामवाल, पूजा सावंत और आशा भट्ट…चक रसेल के जरिए निर्देशित…विनीत जैन के जरिए निर्मित…प्रथ शाहनी के जरिए सह-निर्मित…’

एनिमल फ्लो पर करेंगे विद्युत वर्कआउट

आपको बता दें कि, इस फिल्म में विद्युत जामवाल ‘एनिमल फ्लो’ पर शानदार वर्कआउट करते हुए नजर आएंगे. ऐसा ये पहली बार ही होगा जब कोई भारतीय कलाकार बड़े पर्दे पर इस तरह वर्कआउट करता हुआ नजर आएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here