बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, आगजनी; उस्मान हादी का शव पहुंचते ही हालात बिगड़े

ढाका। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की विरोधी नेता उस्मान हादी का शव शुक्रवार शाम सिंगापुर से ढाका पहुंचने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। शव के पहुंचते ही आंदोलनकारी सड़कों पर उतर आए और कई जगह हिंसक घटनाएं हुईं। इस दौरान उदिची संस्था के कार्यालय में आगजनी किए जाने की खबर सामने आई है।बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, हत्यारों को ट्रांसपोर्टेशन में मदद करने वाले आरोपियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

दावा किया जा रहा है कि हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम को भारत भगाने में सहयोग किया गया। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।इधर, क्षेत्रीय हालात को देखते हुए भारतीय सेना भी सतर्क हो गई है और बांग्लादेश की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्रों में गतिविधियों की लगातार निगरानी कर रही हैं।बांग्लादेश में बढ़ते तनाव को लेकर आम नागरिकों में भी चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here