viral video of wedding is reason of allegations from bjp to chhattisgarh congress chief

शादी समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर जारी.

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और कोरोना (Lockdown in Chhattisgarh) संबंधी गाइडलाइनों के तहत भारी भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम करने की इजाज़त नहीं है, लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच टकराव शुरू हो गया.

छत्तीसगढ़. पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक तरफ शादियों पर रोक लगाए जाने संबंधी खबरें आ चुकी हैं, वहीं कोरोना की ज़बरदस्त मार झेल रहे छत्तीसगढ़ में शादियों पर लगाम तो दूर, ऐसे कार्यक्रम मुसीबत का सबब और बन रहे हैं. ताज़ा मामले के मुताबिक एक शादी समारोह पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं. भाजपा ने आरोप लगा दिया है कि कांग्रेस नेता के परिवार का शादी समारोह था, जिसमें कोविड संबंधी गाइडलाइनों को तोड़ा गया. खुले तौर पर आरोप और नकारने की राजनीति शुरू हो गई है. एक शादी समारोह का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह समारोह कोंडागांव से विधायक और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रमुख मोहन मरकाम के भतीजे की शादी का कार्यक्रम था. यही नहीं, लता के आरोप के मुताबिक मरकाम इस आयोजन में खुद भी मौजूद रहे थे. ये भी पढ़ें : रायपुर के कोविड अस्पताल में मरीज़ को Youtube पर लाइव देख सकेगा परिवार क्या है मामला और आरोप का जवाब?वास्तव में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक शादी समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद दिखे. इस वीडियो पर चर्चा इसलिए हुई क्योंकि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कोरोना का कहर टूट रहा है और तमाम नियम कायदे व लॉकडाउन तक लागू है. भीड़ जुटने वाले कार्यक्रमों पर मनाही है.
chhattisgarh news, wedding in lockdown, wedding viral video, corona in chhattisgarh, छत्तीसगढ़ न्यूज़, छत्तीसगढ़ समाचार, वायरल वीडियो, लॉकडाउन में शादी
भाजपा की लता उसेंडी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख मोहन मरकाम के बीच बयानी जंग जारी.

दूसरी तरफ, इस वीडियो के वायरल होने पर भाजपा ने जो आरोप लगाए, उनका जवाब देने के लिए खुद मरकाम सामने आए. एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर आरोप को नकारा और कहा :

लता उसेंडी का आरोप है कि मेरे भतीजे की शादी इस तरह हुई. वो चाहें तो मेरे वंश का इतिहास देख सकती हैं. गांव में सभी लोग एक दूसरे से जुड़े होते हैं. यह सही नहीं है कि आप किसी को भी मेरा भतीजा कह दें. और कोविड संबंधी नियम तोड़े गए हैं तो प्रशासन एक्शन लेगा.

ये भी पढ़ें : पहली बार इतनी ज़्यादा ऑक्सीजन लेकर चली ट्रेन, गुजरात से दिल्ली पहुंची एक्सप्रेस ज़ाहिर है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच ये सवाल जवाब की राजनीति अभी संभवत: थमेगी नहीं. लेकिन, महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य में इस तरह के आयोजनों पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए न केवल ज़रूरी हो चुका है बल्कि चुनौती भी बन गया है.

.quote-box { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #767676; padding: 15px 0 0 90px; width:70%; margin:auto; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box img { position: absolute; top: 0; left: 30px; width: 50px; }
.special-text { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #505050; margin: 20px 40px 0px 100px; border-left: 8px solid #ee1b24; padding: 10px 10px 10px 30px; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}
@media only screen and (max-width:740px) {
.quote-box {font-size: 16px; line-height: 24px; color: #505050; margin-top: 30px; padding: 0px 20px 0px 45px; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.special-text{font-size:18px; line-height:28px; color:#505050; margin:20px 40px 0px 20px; border-left:8px solid #ee1b24; padding:10px 10px 10px 15px; font-style:italic; font-weight:bold}
.quote-box img{width:30px; left:6px}
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here