Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वो तस्वीरें जो सिखाती हैं कैसे दिखें स्टाइलिश कपल – virat kohli and anushka sharma are a true definition of stylish couple

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें देखना फैन्स को काफी पसंद आता है। हालांकि, जो लोग इनके उतने बड़े प्रशंसक नहीं भी हैं, वे भी इनके फोटोज को देखते हैं ताकि इस स्टाइलिश कपल की तरह वे भी कूल ऐंड गॉरजस लग सकें।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बिना किसी शक के ऐसे कपल्स की कैटिगरी में आते हैं, जो कैजुअल हैंगआउट के लिए भी निकलें, तो उनका स्टाइल दूसरों के लिए इंस्परेशन बन जाता है। अनुष्का और विराट दोनों ही खुद को फैशनेबल बनाए रखने के लिए दुनिया के जिस भी देश में जाते हैं वहां से शॉपिंग जरूर करते हैं। वहीं उनकी वॉरड्रोब में बड़े से बड़े लग्जरी ब्रैंड के कपड़ों से लेकर बैग्स, शूज आदि भी मौजूद हैं।

पार्टी लुक

पार्टी के लिए यह कपल हर बार ही ऐसे लुक्स चुनता है जो स्टाइल और ग्लैमर का कॉम्बिनेशन हो। विराट जहां सूट पहनना पसंद करते हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा अलग-अलग तरह की ड्रेसेस पहनी नजर आती हैं। इनमें हाई स्लिट कॉकटेल ड्रेस, पैंट सूट, जंपसूट आदि शामिल हैं।

कैजुअल लुक

इस लुक में तो विराट और अनुष्का इतने कूल नजर आते हैं कि बस क्या ही कहने? कैजुअल आउटिंग के लिए विराट ज्यादातर टैकपैंट्स, जॉगर्स या जींस के साथ टी-शर्ट या स्वेटशर्ट पहनते हैं। वहीं अनुष्का जॉगर्स, जींस, टी-शर्ट, शॉर्ट टॉप्स, कंफर्टेबल लॉन्ग शर्ट्स, कॉटन ड्रेसेस आदि पहनना पसंद करती हैं।

ट्रडिशनल लुक

साड़ी से लेकर सूट में अनुष्का शर्मा की सुंदरता बस देखते ही बनती है। यह अदाकारा अपने ट्रडिशनल लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करने से कतराती नहीं है। कभी वह अपनी ड्रेस सिंपल डिजाइन की चुनती हैं, तो कभी उनकी सिंपल सी ड्रेस का स्टाइल भी एकदम हटकर होता है। इसके साथ वह अलग-अलग तरह की जूलरी भी कैरी करती हैं। जो उन्हें परफेक्ट लुक देता है।

वहीं विराट कोहली डिजाइनर लॉन्ग कुर्ता, पैंट्स, शॉर्ट कुर्ता, नेहरू जैकेट जैसे स्टाइलिश ट्रडिशनलवेअर को पहने स्पॉट होते हैं। ये दोनों सितारे किसी त्योहार पर खासतौर से इंडियन ट्रडिशनल लुक को ही कैरी करते नजर आते हैं।

Web Title virat kohli and anushka sharma are a true definition of stylish couple(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here