ख़बर सुनें
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि असमय बरसात से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार इसका जल्द से जल्द सर्वे कराए और किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में इस वर्ष बेहतर पैदावार होने की संभावनाएं थीं, लेकिन बेमौसम हुई बरसात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से किसानों को प्राकृतिक प्रकोप झेलना पड़ रहा है। किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बैंकों व साहूकारों से कर्ज लेकर बोई गई फसलें नष्ट हो गई हैं। प्रदेश सरकार से मांग है कि किसानों को सहूलियत देने के लिए जल्द से जल्द जिलास्तर पर टीम बनाकर किसानों के नुकसान का आंकलन कराए और मुआवजा दिलाया जाए। निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए किसानों के नुकसान का आकलन कर जिलाध्यक्ष के पास रिपोर्ट भेजें, ताकि प्रशासन के जरिए शासन तक किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात को पहुंचाया जा सके।
बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, प्रकाश नारायण शुक्ला, फूलसिंह लखन पुरा, रहीश हीरापुर, महेंद्र सिंघई, खुशालचंद्र साहू, दशरथ सिंह लंबरदार, लाखन प्रधान, राजकुमार नाहर, संजय ग्वाला, रामबाबू मैंबर, रामदास श्रोतीय, अफजुल रहमान, रोहित राठौर, हेमंत जैन, विजय सिंह, जगदीश मैंबर, गोविंद बानौली, रमेश ठेकेदार, नंदराम अहिरवार, प्रभूदयाल राजपूत, अशोक अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, महेंद्र जैन, सुरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र एड., रामभगवान, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन हृदेश मुखिया ने किया।