आमिर खान पर नितेश राणे के ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘जलन है तो तुम भी चार शादी कर लो’

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” बताते हुए हिंदू समाज से उनकी फिल्में न देखने की अपील की।

अब इस बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं… तो तुम चार कर लो ना, तुम्हें कौन रोक रहा है? तुम्हें आमिर खान से जलन हो रही है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हो।” वारिस पठान के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here