लंदन: ‘विलियम शेक्सपियर’ (William Shakespeare) के नाम COVID-19 Vaccine से जुड़ा एक नया रिकॉर्ड बना है. आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है, क्योंकि उन्हें तो इस दुनिया को अलविदा किए कई साल बीत गए हैं, लेकिन ये सच है. दरअसल, कोविड-19 वैक्सीन का डोज लेने वाले दुनिया के दूसरे सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का नाम विलियम शेक्सपियर है और वे वारविकशायर (Warwickshire) में रहते हैं. विलियम विश्वविख्यात ब्रिटिश नाट्यलेखक विलियम शेक्सपियर के जबरदस्त फैन भी हैं.
ब्रिटेन में 90 साल की मार्गरेट कीनन को फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज मिलने के बाद विलियम शेक्सपियर नाम के इन बुजुर्ग का वैक्सीनेशन किया गया है.
वैक्सीन पाने वाले दुनिया के पहले पुरुष!
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शेक्सपियर, कीनन के बाद वैक्सीन पाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई कि क्या वो वैक्सीन पाने वाले दुनिया के पहले पुरुष हैं.
81 साल के विलियम शेक्सपियर को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री में COVID-19 वैक्सीन दिया गया जो कि स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन से कुछ ही मील की दूरी पर है, जहां मशहूर नाट्यकार विलियम शेक्सपियर का 1564 में जन्म हुआ था. शेक्सपियर को वैक्सीन दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
BREAKING: The 2nd person in the world to have the Covid vaccine is… this is not a joke… WILLIAM SHAKESPEARE from Warwickshire!!! pic.twitter.com/yNbPLXLhfP
— Piers Morgan (@piersmorgan) December 8, 2020
Bill Gates right now: finally I can know *exactly* where both Margaret Keenan AND William Shakespeare are AT ALL TIMES pic.twitter.com/m95CMoD8iO
— Dr Adam Rutherford (@AdamRutherford) December 8, 2020
महारानी ऐलिजाबेथ को भी लगेगा टीका
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 94 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भी उनकी उम्र को देखते हुए जल्द वैक्सीन दिया जाएगा. साथ ही उनके टीकारण को लोगों में जन-जागरुकता लाने के लिए एक अच्छे संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पत्नी के साथ झगड़े से बचने के लिए 450Km पैदल चला शख्स, 7 दिन बाद पुलिस ने रोका
वहीं इस साल की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हुए पीएम जॉनसन ने कहा कि वह वैक्सीन प्राप्त करने वाले पहले लोगों में शुमार नहीं होंगे.
बता दें कि यूनाइटेड किंगडम ने 4 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर दिया है जो 2 करोड़ लोगों को दिए जाएंगे. पहले बैच में कम से कम 8 लाख वैक्सीन हैं.
ब्रिटेन 31 दिसंबर को यूरोपीय संघ को छोड़ रहा है, ऐसे में चिंता जताई गई है कि बेल्जियम में प्रोड्यूस हो रहे फाइजर-बायोटेक वैक्सीन का यहां आने का रास्ता अवरुद्ध हो सकता है, इसे लेकर ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि यदि ऐसा कुछ हुआ तो उनकी आर्मी वैक्सीन को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार है.

