नई दिल्ली/इस्लामाबाद।एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पोस्ट ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। PM मोदी ने अपनी बधाई पोस्ट में अप्रत्यक्ष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने क्रिकेट को छोड़कर सीधे युद्ध के स्कोर का उल्लेख कर दिया।PM मोदी की पोस्ट पर आसिफ का गुस्साख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर PM मोदी को निशाना बनाते हुए लिखा कि मोदी क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट कर रहे हैं।
आसिफ के अनुसार, PM मोदी:”क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। इस तरह शांति-सम्मान बहाल नहीं होता।
“क्रिकेट में युद्ध का स्कोर लाए आसिफ
सबसे चौंकाने वाला बयान देते हुए ख्वाजा आसिफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्षों को क्रिकेट स्कोर की तरह पेश किया। उन्होंने कहा कि:”पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर, 6/0 था।”यह बयान खेल की जीत पर राजनीतिक और सैन्य अतीत को खींचकर लाने जैसा है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है।
इसके अलावा, आसिफ ने यह भी दावा किया कि “मोदी को भारत और दुनिया, दोनों में अपमानित किया गया है।”PM मोदी के एक सांकेतिक पोस्ट पर पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री का यह कड़ा और आक्रामक जवाब दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को दर्शाता है।


