We will now have to prepare to live with Corona in Delhi, restrictions will come down in lockdown: Kejriwal – दिल्ली में अब हमें कोरोना के साथ जीने की तैयारी करनी पड़ेगी, लॉकडाउन में बंदिशें घटेंगी : केजरीवाल

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि कल से दिल्ली में आंशिक रूप से लॉकडाउन खोला जा रहा है. अब हमें कोरोना के साथ जीने की तैयारी करनी पड़ेगी. आज दिल्ली इसके लिए तैयार है. हमने सारी व्यवस्था दिल्ली में कर ली है. सभी सरकारी दफ्तर खोलने जा रहे हैं. जो सर्विस वाले दफ्तर हैं वहां 100 प्रतिशत, जो एसेंशियल सर्विस वाले दफ्तर हैं वहां 100 प्रतिशत और प्राइवेट दफ्तर केवल 33 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे. हवाई यात्रा और रेल यात्रा बंद रहेंगी. दिल्ली के अंदर और दिल्ली से बाहर जाने वाली बसें नहीं चलेंगी. 

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल मॉल जिम सब बंद रहेंगे. सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग पर पाबंदी रहेगी. साइकिल रिक्शा, टैक्सी सब बंद रहेंगे. नाई की दुकान और सैलून भी बंद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों का बाहर निकलना बंद रहेगा जब तक कि आपको किसी जरूरी सर्विस के लिए बाहर निकलना ना हो. जिन लोगों को कोई बीमारी है या गर्भवती महिलाएं हैं या छोटे बच्चे हैं उनको घर में रहना होगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here