Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, चलेगी तेज आंधी, Weather update light rain may occur in some areas strong thunderstorm live weather forecast | raipur – News in Hindi

Weather Update: नौतपा के बीच पड़ेगी फुहार, तेज अंधड़ चलने का भी अनुमान

कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. (Demo Pic)

मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. तेज आंधी और कुई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. नौतपा (Nautapa 2020)  के पहले दिन से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग (Weather Department) ने लोगों से एहतियात बरतने की बात कही थी. वहीं राजधानी रायपुर में तपती गर्मी से बेहाल है. पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में हीट वेव के हालात बने हुए हैं. अब नौतपा के चौथे दिन कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के बीच शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज अंधड़ चल सकती है. तापमान में कुछ गिरावट होगी, मगर गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. बताया जा रहा है कि सूर्य रोहणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है. इसका असर भी साफ दिख रहा है. नौतपा की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. झुलसाने वाली गर्मी और उसम लोगों को परेशान कर रही है. इन सबके बीच अब तेज आंधी और कुई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर छत्तीसगढ़ तक स्थित है. दूसरा द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है. इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से 28 मई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अंधड चल सकती है. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.  वहीं औद्योगिक जिला दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां 45 डिग्री तापमान पहुंच गया है. सोमवार और मंगलवार को यहां का तापमान 45.8 तक दर्ज किया गया. वहीं जगदलपुर में का तापमान 40 के पार हो गया है. राज्य के सबसे ठंड जिला पेड्रा,अम्बिकापुर,सरगुजा और जशपुर के में भी गर्मी का सितम जारी है.

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकता है टिड्डियों का हमला, सरकार ने जारी किया अलर्ट 

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 8:12 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here