
Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा
नई दिल्ली:
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भूकंप के झटकों के बाद मौसम का मिजाज शनिवार को कुछ बदला-बदला सा रहा. शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. घने कोहरे की वजह दृश्यता कम हो गई है और लोगों को सड़क पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी “काफी खराब” श्रेणी में रही.
यह भी पढ़ें
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के गाजीपुर, मयूर विहार समेत दिल्ली-एनसीआर में कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा देखा गया. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली में एयर क्वालिटी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही.
#WATCH | Dense fog shrouds parts of Delhi-NCR; latest visuals from Ghazipur area in Delhi.
Delhi’s air quality is in ‘very poor’ category, as per System of Air Quality & Weather Forecasting & Research. pic.twitter.com/zGs96uNtkg
— ANI (@ANI) February 12, 2021
मौसम विभाग (IMD) ने 13 से 15 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में सुबह घने से बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है. इन इलाकों में 16-17 फरवरी की सुबह भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

