Weight Loss: ऐसे लोगों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए Intermittent fasting, पड़ता है बुरा असर – people who should never try intermittent fasting according to experts

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Weight Loss: ऐसे लोगों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए Intermittent fasting, पड़ता है बुरा असरआजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी क्रेज है और यह लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है। अब ज्यादातर लोग फैड फूड का सेवन करने के बजाय वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों से बचाने में फायदेमंद है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग कितना प्रभावी है?

इंटरमिटेंस फास्टिंग में एक निर्धारित समय में खाना होता है और बाकी समय उपवास रखना होता है। यदि इसे सही तरीके से किया जाए, तो यह प्रभावी हो सकता है। हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है। दूसरी डाइट की तरह यह भी हमेशा काम नहीं करती है।

​टाइप 1 डायबिटीज

NBT

स्टडी के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग एक्यूट डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा घट जाता है जो काफी खतरनाक होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए और लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। इससे इम्युनिटी कमजोर होती है और कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

​प्रेगनेंसी के दौरान

NBT

गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार की जरूरत होती है। इस दौरान खानपान खराब होने से शरीर की ऊर्जा घट जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही बच्चे को समय पर उचित पोषण और कैलोरी नहीं मिल पाता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग से बचना चाहिए।

​बुलिमिया होने पर

NBT

इंटरमिटेंट फास्टिंग के नियम कठिन होते हैं और इसमें विशेष रूप से इटिंग पैटर्न पर फोकस किया जाता है। यदि आपको बुलिमिया या बिंग इटिंग डिसऑर्डर है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इंटरमिटेंट फास्टिंग आजमाएं।

​ट्रेनिंग के दौरान

NBT

यदि आप मैराथन या किसी अन्य स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं, तो आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग से बचना चाहिए। दरअसल, इस दौरान शरीर को पर्याप्त इलेक्ट्रोलाइट, कैलोरी, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसलिए इसे न आजमाएं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग सहित कोई भी डाइट तभी काम करती है जब आपका हेल्थ बेहतर हो। कोई भी तरीका आजमाने से पहले शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here