weight loss plateau: What is weight loss plateau and how to overcome it

Edited By Purnima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

वजन घटाना ज्यादातर लोगों के लिए एक मुश्किल काम है। इसके लिए न सिर्फ जंक फूड से परहेज करना पड़ता है, बल्कि लाइफस्टाइल और डाइट भी बदलने की जरूरत पड़ती है। मोटापा कम करने के लिए लोग घंटों पसीना बहाते हैं और कई तरह की डाइट आजमाते हैं।

लेकिन पूरे हफ्ते वर्कआउट करने और अपने पसंदीदा फूड को छोड़ने के बावजूद भी एक सीमा से अधिक वजन नहीं घटता है। इस स्थिति को वेट-लॉस प्लेटू कहते हैं। इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ जाता है और वह वजन कम करने की उम्मीद खो बैठता है। आइए जानते हैं इससे बचने के उपाय।

घटते-घटते वजन रुकने का कारण

क्‍या आप लेते हैं कम कैलोरी डाइट



रिसर्च से पता चलता है कि कम कैलोरी वाली डाइट शुरू करने के 6 महीने बाद वजन घटना बंद हो जाता है। शरीर के लिए आवश्यक मात्रा से कम कैलोरी का सेवन करने पर यह दूसरी चीजों से एनर्जी लेना शुरू कर देता है। इससे फैट बर्न होने का लेवल कम हो जाता है। जिसके कारण वजन घटना रुक जाता है।

Also read: नहीं करनी पड़ेगी डायटिंग, इन 4 तरीकों से कलौंजी खाकर घटाएं वजन

बहुत अधिक कार्डियो करना



कार्डियो वर्कआउट फैट बर्न करने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन अधिक कार्डियो करने से एक समय के बाद वजन घटना रुक जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आप अपने मसल मास को खोने लगते हैं। मासपेशियों को आपके शरीर को अपनी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिक ऊर्जा जलाने की आवश्यकता पड़ती है। इसका मतलब है कि यदि आपकी मांसपेशियों की मात्रा अधिक है, तो आप व्यायाम नहीं करने पर भी अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

Also read: मोटापा घटाना है तो जान लें पानी पीने का यह सही तरीका, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

एक ही वर्कआउट रोजाना करना



नियमित एक ही वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से बहुत कम मात्रा में फैट बर्न होता है। इससे वजन घटना बंद हो जाता है। उदाहरण के लिए, एक दिन में पांच किलोमीटर पैदल चलना शुरुआती दिनों में महत्वपूर्ण परिणाम दिखा सकता है। लेकिन अगर आप हर दिन ऐसा करते हैं, तो आपका शरीर कैलोरी बर्न करना बंद कर देगा।

वेट लॉस प्लेटू से बचने के उपाय

वेट ट्रेनिंग

समय-समय पर कार्डियो सेशन जरूरी है। इससे शरीर का फैट कम होता है और हृदय से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन वर्कआउट रूटीन में वेट ट्रेनिंग शामिल करने से बेसल मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और वजन घटना नहीं रुकता है।

Also read: Weight Loss करना चाहते हैं तो न खाएं उल्‍टी-सीधी चीजें, आजमाएं ये 5 रोस्टेड स्नैक्स



तेजी से एक्सरसाइज करना


एक्सरसाइज की शुरूआत धीमी होनी चाहिए। लेकिन धीरे-धीरे एक्सरसाइज की तीव्रता बढ़ानी चाहिए और भारी हैवी वेट उठाना चाहिए। इससे वजन घटाना आसान होता है।

हाई-प्रोटीन डाइट



प्रोटीन से भरपूर आहार लेने पर लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। प्रोटीन शरीर के बेसल मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने का भी काम करता है।

Also read: कितना भी पुराना क्‍यों न हो मोटापा, 5 दिन में इस ड्रिंक को पीकर घट जाएगी 2 Kg चर्बी



पर्याप्त नींद लें



रिसर्च से पता चलता है कि पर्याप्त नींद लेना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है। इसलिए 7 से 9 घंटे की नींद लेना चाहिए।

वजन घटाने के लिए सही तरीके आजमाना चाहिए। इसके साथ ही सही डाइट का सेवन करना चाहिए। इससे एक सीमा के बाद वजन घटना नहीं रुकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here