weight loss secrets: इन 6 देशों के लोग मोटापा घटाने के लिए करते हैं ये 1 काम, आप भी जरूर आजमाएं

मोटापे की समस्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। वजन बढ़ने के कारण कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग हेल्दी और क्लिन डाइट फॉलो करने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कई बार इसके बावजूद वजन कम नहीं हो पाता है।

वजन आमतौर पर कई कारणों से बढ़ता है। जिनमें खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट एक मुख्य कारण है। इसके अलावा विभिन्न रोगों के कारण भी मोटापा बढ़ता है। वजन घटाने और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए हर कोई अलग तरीके आजमाता है। आइए जानते हैं दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग वजन घटाने के लिए क्या करते हैं।

थाईलैंड: स्पाइसी फूड्स

indian-food-1784879_960_720


थाई फूड दुनिया के सबसे अधिक स्पाइसी फूड्स में से एक है। स्पाइसी फूड मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। यही कारण है कि वजन घटाने के लिए थाइलैंड के लोग खूब मसालेदार खाना खाते हैं।

Also read: वजन घटाने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम, महीने भर में कम हो जाएगा 2 kg से भी ज्यादा वजन

पोलैंड: घर का बना खाना

potato


पैसे की बर्बादी को रोकने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए पोलैंड के लोग घर पर बना भोजन करना पसंद करते हैं। वे अपनी आय का सिर्फ 5 प्रतिशत खाने पर खर्च करते हैं। यहां के लोग घर का खाना थोड़ी मात्रा में कई बार खाते हैं। इससे उनका वजन कंट्रोल रहता है।

जर्मनी: ब्रेकफास्ट जरूरी

breakfast


लगभग 75 प्रतिशत जर्मन हर रोज ब्रेकफास्ट करते हैं। जिसमें होल ग्रेन सीरियल, ब्रेड और फल शामिल होता है। एक्सपर्ट लोगों को ब्रेकफास्ट कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। दरअसल, नाश्ता स्किप करने से बाद में लोग हाई कैलोरी फूड का सेवन करते हैं। इससे बचने के लिए ब्रेकफास्ट जरूरी है।

यूनाइटेड किंगडम: कम खाना

iStock-178590070


ब्रिटिश लोग घर और यहां तक कि रेस्टोरेंट में भी थोड़ी मात्रा में भोजन करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, कम मात्रा में कई बार खाने से शरीर पर एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा होता है। साथ ही वजन भी कंट्रोल होता है।

Also read: बिना रोक-टोक जितना मर्जी उतना खाओ, इन Foods से नहीं बढ़ेगा वजन

फ्रांस: धीरे-धीरे खाना

eating


स्टडी के अनुसार, 92 प्रतिशत फ्रेंच फेमिली में लोग बहुत धीरे-धीरे खाना खाते हैं। इससे भोजन शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। साथ ही पेट भी जल्दी भर जाता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता है।

इंडिया: आयुर्वेदिक मिश्रण

mat-3251064_1280


भारत में लोग अच्छे शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए आयुर्वेद का सहारा लेते हैं। आयुर्वेद में वजन घटाने के बहुत से तरीके हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और सेहत भी ठीक रहता है।

वजन घटाने के लिए ये सभी तरीके बेहद कारगर हैं। आप चाहे किसी भी देश के हों, खुद को फिट रखने और मोटापा कम करने के लिए आप इन्हें आजमा सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here