Weight Loss with dalchini and honey: How to use cinnamon for quick weight loss

NBT

मोटापा आज के समय की एक आम समस्या है। कई तरह की एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक, वजन घटाने के ढेरों तरीके मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कौन सा तरीका फायदेमंद होगा, यह कहना मुश्किल है। वजन घटाने के लिए आमतौर पर घरेलू उपाय बेहतर माना जाता है।

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग करी, केक सहित कई चीजों में किया जाता है। यह हर घर के किचन में आसानी से उपलब्ध है। दालचीनी का स्वाद हल्का कड़वा होता है लेकिन यह भोजन के स्वाद को बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी काफी मदद करता है।

1. नींबू, शहद और दालचीनी चाय



वजन घटाने के लिए नींबू, शहद और दालचीनी चाय का सेवन करना चाहिए। यह इंफेक्शन सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। दालचीनी स्टिक को पानी में उबालें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस ड्रिंक से फैट कम होता है।



Also read: 71 Kg हो गया था इस लड़की का वजन, बिना जिम जाए केवल इस डाइट प्‍लान से घटाया 21 Kg




2. दालचीनी और पानी


एक गिलास पानी में दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। पूरे दिन इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे काफी हद तक वजन कम होता है।



3. कॉफी में मिलाएं दालचीनी



अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो अपनी कॉफी में चुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह काफी हेल्दी होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। यदि कॉफी में दालचीनी मिला रहे हैं तो चीनी से परहेज करें।



4. जूस में मिलाएं दालचीनी



वजन घटाने के लिए फल और सब्जियों के जूस में दालचीनी पाउडर मिलाएं। इससे न सिर्फ जूस का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है। गाजर, सेब और संतरे के रस में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

5. प्रोटीन शेक के साथ दालचीनी



प्रोटीन शेक जिम जाने वालों का फेवरेट होता है। प्रोटीन शेक में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से वजन कम होता है।



Also read: वजन घटाने के लिए पानी में मिलाएं ये 4 मसाले, एक महीने में घट सकता है 2 Kg वजन

6. करी और चावल में मिलाएं दालचीनी

दालचीनी का भारतीय गरम मसालों में एक अलग स्थान है। इसका इस्तेमाल चावल और करी बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही खट्टे और मीठे पकवानों में दाचलीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा कम होता है।

7. स्प्राउट्स में मिलाएं दालचीनी



पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह भूख घटाता है, ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए स्प्राउट्स में दालचीनी मिलाकर सेवन करें।

मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी का नियमित सेवन करना चाहिए। यह शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट को दूर करने में यह मदद करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here