Western countries are using Beirut blast to dictate policies, says Iran Foreign Minister | लेबनान में बैसाखी वाली सरकार चाहता है WEST, ईरान के मंत्री को ऐसा क्यों लगता है ?

बेरूत: ईरान (Iran )के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ (Mohammad Javad Zarif) ने पश्चिमी देशों पर गंभीर आरोप लगाया है. बेरूत दौरे पर पहुंचे जरीफ ने कहा है कि पश्चिमी ताकतें लेबनान की नीतियों में दखल देने का मौका तलाश रहीं हैं. उन्होने आरोप लगाया कि धमाके के बाद बनी स्थिति का फायदा उठाने का साजिश रची जा रही है. जरीफ का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका के एक उपमंत्री और फ्रांस के रक्षा मंत्री भी यहां आए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस के राष्टपति इमैनुअल मैक्रो (Emmanuel Macron) धमाके के 2 दिन बाद ही बेरूत पहुंच गए थे. जहां उन्होने लेबनान में नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का संदेश दिया था. 

राजनीतिक संकट बरकरार
भयानक धमाके के बाद बनी स्थिति में प्रधानमंत्री हसन दियाब (PM Hassan Diab) समेत पूरे मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था. पीएम समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा तब हुआ जब जनता लेबनान के नेताओं की लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर सड़क आरोप लगा कर सड़कों पर उतरी और पुलिस के साथ उनकी भीषण झड़प हुई थी. इसके बाद अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री (PM Hassan Diab) के रूप में हसन दियाब का स्थान कौन लेगा. अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम भी सामने नहीं आया है. हालांकि, दूसरे देशों के मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों के लगातार हो दौरे से ऐसा लग रहा है कि वे नयी सरकार के गठन पर अपना प्रभाव जमाना चाहते हैं. 

अमेरिका की दिलचस्पी 
लेबनान के नेताओं और धार्मिक नेताओं से मुलाकात के एक दिन बाद अमेरिकी उप विदेश मंत्री डेविड हेल ( David Hale) ने कहा था कि उनका देश भ्रष्टाचार खत्म करने और आर्थिक सुधारों तथा बंदरगाहों और सीमाओं पर नियंत्रण स्थापित करने में देश की मदद करेगा. 

ये भी पढ़ें – UFO से अमेरिका को खतरा? पेंटागन जांच के लिए उठा सकता है ये कदम http://hindiadmin.zeenews.india.com/hindi/world/usa-pentagon-to-launch-task-force-to-investigate-ufo-sightings/728932

लेबनान के अपने निवर्तमान समकक्ष चारबेल वेहबी से मुलाकात के बाद जरीफ ने कहा, ‘‘इस पर लेबनान के लोगों और सरकार को फैसला करना है.’’ स्थानीय एलबीसी टीवी (LBC TV) के मुताबिक जरीफ ने कहा, ‘‘विदेशी पक्षों को नाजुक स्थिति का फायदा नहीं उठाना चाहिए और लेबनान को अपने हितों में फैसला करने देना चाहिए.’

बेरूत में हुई भीषण धमाका एक गोदाम में आग लगने से हुआ था जहां असुरक्षित तरीके से करीब 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा था. 4 अगस्त को हुए विस्फोट में 180 लोगों की मौत हो गयी और 6 हजार लोग घायल हो गए.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here