शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित लालघाटी थाने पर हिंदूवादी संगठन ने जमकर नारे बाजी करते हुए हंगामा कर दिया बताया जा रहा है कि ज्योति नगर से एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर गैर हिंदू युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया जिस पर लालघाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन पासको एक्ट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने लालघाटी थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया हंगामा के बाद एसडीओपी थाना लालघाटी पहुंचे और हिंदूवादी संगठनों से बात की और कहा कि आरोपी युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है जांच के बाद ही अन्य धाराएं लगाई जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप किरकिरे ने बताया कि देर शाम को एक मुस्लिम युवक शहर की एक नाबालिक हिंदू युवती को लेकर फरार हो गया इसके बाद लालघाटी थाने पर परिजन पहुंचे लेकिन पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि एसडीओपी और टीआई के साथ बैठक में उन्होंने अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का आश्वासन दिया है
वहीं थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों ने थाने पर हंगामा किया था लेकिन उनसे चर्चा कर मामले को शांत कर दिया गया है फिलहाल गायब हुई नाबालिग लड़की और आरोपी युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है मिलने के बाद ही उन पर अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी।