MISSION 29 MP : क्या है मध्य प्रदेश का ‘मिशन 29’? सीएम शिवराज ने कर दिया लांच

What is The Mission 29 of Madhya Pradesh
What is The Mission 29 of Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी नए मुख्यमंत्री की शपथ होनी बाकि है, इससे पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव की रणनीति का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ‘मिशन29’ की शुरुआत करते हुए नारा दिया है— ‘मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है? 29 की 29 सीटें भाजपा का जिताना है।’ सीएम शिवराज ने यह मिशन उस छिंदवाड़ा जिले से शुरू किया है, जो कि पूर्व सीएम कमल नाथ का गढ़ माना जाता है। दिलचस्प बात यह है हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा छिंदवाड़ा की सभी 7 सीटों में पराजित हुई। छिंदवाड़ा के अलावा प्रदेश में एक भी ऐसा जिला नहीं है, जहां की पूरी की पूरी सीटें कांग्रेस के खाते में आई हों। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज ने छिंदवाड़ा से मिशन29 शुरू किया है।
मोदी को बताया अवतार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होगी, अधर्म बढ़ेगा पाप और अनाचार बढ़ेगा, तब तब धर्म की रक्षा के लिए अधर्म के नाश के लिए सज्जनों के उद्धार के लिए दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार इस धरती पर अवतार लूंगा। आज मैं हृदय से कह रहा हूं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ही परमात्मा की इच्छा से नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है। विश्व गुरु बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी का आगमन हुआ है। नरेंद्र मोदी जी के प्रति हम सब की अटल श्रद्धा और अटूट विश्वास है। शिवराज ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 29 सीटों से भाजपा को जिताना है।
एक सीट बनी ‘इज्जत’ का सवाल
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च में संभव है। ऐसे में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीतने का लक्ष्य भाजपा ने तय किया है। जब नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने तब प्रदेश की 27 सीटों पर भाजपा जीती थी। 2019 में भाजपा छिंदवाड़ा छोड़कर 28 सीटों को जीत चुकी थी। अब भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों को जीतना है, इसके लिए 50 साल से कमल नाथ का गढ़ बने छिंदवाड़ा को हराना है। यही कारण है कि सीएम शिवराज ने छिंदवाड़ा से ही मिशन29 की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here