what to do to lose weight: Weight loss: गर्म पानी में ये 3 चीजें डालकर पी लें, पेट की चर्बी हो जाएगी गायब – weight loss this 3 ingredient weight loss drink can help you lose belly fat

NBT

वजन घटाने की तरह पेट की चर्बी कम करना भी बहुत मुश्किल काम है। हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज वजन घटाने के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि इन दोनों चीजों को करने के बावजूद, आपका शरीर का मोटापा वैसे ही बना रहता है।

दरअसल, मोटापा और बेली फैट कम न होने के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें से एक कारण है आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमा होना। टॉक्सिन को आयुर्वेद में अमा (ama) कहा जाता है। इसके कारण वजन घटाने में कठिनाई होती है। अगर इस लॉकडाउन में आपका भी बेली फैट बढ़ गया है, तो इन 3 चीजों को मिलाकर पीने से घट सकती है पेट की चर्बी।

ड्रिंक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

NBT



बेली फैट घटाने के लिए यह प्रभावी ड्रिंक बनाने के लिए दो चम्मच जीरा, दो चम्मच धनिया और दो चम्मच सौंफ की आवश्यकता होती है।

ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

सभी सामग्री को अलग पानी में रात भर भिगोएं। अगली सुबह सभी को एक साथ मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर खाली पेट सेवन करें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें रॉक साल्ट या शहद मिला सकते हैं।



पेट की चर्बी कम करने के लिए धनिया के फायदे

NBT



धनिया में भरपूर मात्रा में विटामिन के, सी और बी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल पाया जाता है। धनिया में मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख को रोकता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

वजन घटाने में जीरे के फायदे

NBT

जीरा मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन तेजी से घटता है। इसके अलावा यह पाचन को भी सुधारता है। जीरे में थाइमोल नामक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है जो एंजाइम को उत्तेजित करके पाचन रस का बेहतर स्राव करता है। पाचन मजबूत होने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और वजन तेजी से घटता है।



वजन कम करने में सौंफ के फायदे

NBT

सौंफ के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह भूख को घटाता है। फाइबर युक्त भोजन करने से बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। सौंफ शरीर में विटामिन और मिनरल को अवशोषित करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

पेट की चर्बी घटाने के लिए सौंफ, धनिया और जीरा इन तीनों चीजों को मिलाकर नियमित सेवन करना चाहिए। यह एक आयुर्वेदिक पेय पदार्थ है जो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को दूर कर वजन घटाने में मदद करता है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here