WhatsApp के जिस ग्रुप में पत्नी जुड़ी थी, उसमें ही पति ने शेयर की खुद की अश्लील फोटो, हुआ ये हाल Husband shares pornographic photos of himself in the group in which the wife was involved in WhatsApp, this happened | korba – News in Hindi

WhatsApp के जिस ग्रुप में पत्नी जुड़ी थी, उसमें ही पति ने शेयर की खुद की अश्लील फोटो, फिर हुआ ये...

अश्लील फोटो शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सांकेतिक फोटो.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एक व्यक्ति की मुसीबत उस वक्त बढ़ गई जब उसने एक वाट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप में अश्लील (Porn) मैसेज भेज दिया.

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एक व्यक्ति की मुसीबत उस वक्त बढ़ गई जब उसने एक व्हाट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप में अश्लील (Porn) मैसेज भेज दिया. मोहल्ले की महिलाओं के जिस व्हाट्सऐप ग्रुप में स्वयं की पत्नी भी शामिल थी, उसी ग्रुप में पति ने खुद की अश्लील फोटो शेयर कर दी. बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में ये हरकत की. वाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो शेयर करने से नाराज महिलाओं ने पुलिस से लिखित शिकायत की और आरोपी के खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया. हालांकि नशा उतरा तो आरोपी को अपनी करनी का अहसास हुआ.

कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाने में आरोपी चंदू नेताम के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भी दाखिल करा दिया है. दर्ज प्रकरण के मुताबिक कोरबा के कोहड़िया बस्ती से जुड़ा मामला है, जहां की कुछ महिलाओं ने आपसी चर्चा और मेल-जोल बनाये रखने के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है. ग्रुप में महिलाओं के साथ-साथ उनके पति भी जोड़े गए हैं.

पत्नी ने भी की शिकायत
पुलिस के मुताबिक ग्रुप की एक सदस्य के पति चंदू नेताम ने शराब के नशे में अपने निजी अंग की तस्वीर खींचकर ग्रुप में शेयर कर दिया. इस पोस्ट की जानकारी होने पर पत्नी ने पहले तो अपने पति को खूब खरी खोटी सुनाई. फिर ग्रुप की अन्य सदस्य महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर आपत्ति जताई. कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 292, 509(ख) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है. साथ ही महिलाओं ने दूसरे पुरुष सदस्यों को भी ग्रुप में कोई भी फोटो या जानकारी शेयर करने से पहले अच्छे से जांच करने की समझाइश दी है.ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़: एक अफवाह से नमक के लिए मचा ‘हाहाकार’, सरकार को करनी पड़ी छापेमारी

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 26 हजार संदिग्धों की जांच में 59 ही मिले पॉजिटिव, 53 हुए ठीक

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 12, 2020, 9:20 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here