छत्तीसगढ़ से शव को मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के डीजीपी डीएम अवस्थी (DGP DM Awasthi) ने दुर्ग एसएसपी अजय कुमार यादव को पार्थिव शरीर परिवार के पास मेरठ पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे.
पिता ने लगाई गुहार
लॉक डाउन के चलते परिजनों का इतनी दूर आ पाना संभव नहीं दिख रहा था. लिहाजा, उन्होंने ट्वीटर पर छत्तीसगढ़ पुलिस से अनुरोध किया कि विकास कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से मेरठ उनके घर भिजवा दे. जिससे कि वे अपने गृह नगर में अंतिम संस्कार कर सकें. देर रात ट्वीट मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई.
छत्तीसगढ़ से रवाना हुआ सफर
इस मामले में खुद डीजीपी डीएम अवस्थी ने संज्ञान लिया और दुर्ग एसएसपी अजय कुमार यादव को पार्थिव शरीर परिवार के पास मेरठ पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सुबह जल्दी से जल्दी सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव मेरठ रवाना किया जाए. सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही दुर्ग पुलिस ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई और रास्ते मे पड़ने वाले सभी राज्यों के लिए यात्रा अनुमति प्रदान करते हुए शव को मेरठ के लिए रवाना कर दिया है.
यह भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?
COVID-19: सड़कों पर ड्यूटी कर रहीं 7 महीने की गर्भवती पुलिस अफसर, खुद को नहीं मानतीं कोरोना वॉरियर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 20, 2020, 6:04 AM IST

