white hair remedies in hindi: Baal safed na hone ke gharelu upay

NBT

आयुर्वेद के अनुसार समय से पहले बालों का सफेद होना मुख्य रूप से पित्त विकार की वजह से होता है। जो भी चीजें पित्त को उत्तेजित करती हैं, वह बालों के समय से पहले सफेद होने का एक कारण हो सकती हैं। शरीर में पित्‍त तब बढ़ता है जब आप अत्यधिक या बहुत गर्म, बेहद मसालेदार, तैलीय, नमकीन और खट्टा भोजन लेते हैं। यही नहीं, डायट में काफी ज्‍यादा नॉन वेज लेने या फिर अल्कोहल, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का बार-बार सेवन करते हैं।

वे लोग जो अत्यधिक क्रोध, रात की शिफ्ट में काम, विभिन्न कारणों से देर रात तक जागते हैं या फिर रात में नींद खराब करके फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कंप्यूटर पर काम आदि करते हैं, उनके पित्‍त बढ़ने की ज्‍यादा गुंजाइश रहती है। ये कुछ ऐसी सामान्य आदतें हैं, जो पित्त ऊर्जा को बहुत आसानी से उत्तेजित करती हैं।

जब पित्त को गलत फूड हैबिट्स और लाइफस्‍टाइल से जोड़ा जाता है, तो समय से पहले बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार चलिए जानते हैं, बालों के समय से पहले सफेद होने के कुछ सफल उपचारों के बारे में…

1. नारियल तेल और कढ़ी पत्‍ता



कढ़ीपत्ते का कैल्शियम के प्राकृतिक स्रोत के रूप में प्रयोग होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है और मेलेनिन का उत्‍पादन करता है। लगभग 100 ग्राम कढ़ी पत्‍ते में 200 एमएल नारियल का तेल मिलाकर उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे छानकर सिर की मालिश करें। 20 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें।

Also read: एक बार सफेद होने के बाद क्या फिर से काले हो सकते हैं बाल?



2. छाछ और कढ़ी पत्‍ता



कढ़ी पत्‍ते और एक कप छाछ का एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे माइल्‍ड शैंपू से धो लें।

3. बालों के लिए तिल



सिर की मालिश के लिए तिल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। यह आयुर्वेद में उपयोग किए जाने वाले कई औषधीय तेलों का आधार तेल है। इससे स्कैल्प और बालों की जड़ों की मालिश करने से सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है। तिल के बीज को भूनकर सुखाकर भी खाया जा सकता है।

Also read: इन आदतों के कारण सफेद हो जाते हैं लड़कों के बाल, झट से कर लें ये उपाय

4. भृंगराज



क्‍या आप जानती हैं कि भृंगराज को ‘किंग ऑफ हेयर’ भी कहा जाता है। यह समय से पहले सफेद हो रहे बालों के उपचार के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक है। यह तेल बालों के प्राकृतिक रंग को बहाल करने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह बालों के रंग को बरकरार रखने, हेयर फॉल रोकने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए हेयर पैक के रूप में लगाया जा सकता है।

5. आंवला

ताजे आंवले के रस के साथ नारियल का तेल मिलाकर सिर की नियमित मसाज करने से बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे। यही नहीं, आप चाहें तो अपनी डाइट में आंवले का जूस भी शामिल कर सकती हैं। साथ ही आंवले के पाउडर का हेयर मास्क भी अच्‍छा रिजल्‍ट देता है।

Also read: बुढ़ापे तक बाल नहीं होंगे सफेद, आलू के छिलके से करें काला



6. ब्राह्मी



ब्राह्मी तनाव के इलाज के लिए सबसे अच्छी जड़ी बूटियों में से एक है। यह दिमाग तेज करती है और आयुर्वेद में ट्रैंक्विलाइजर के रूप में इस्तेमाल की जाती है। तनाव की वजह से बाल न काफी तेजी से झड़ने लगते हैं बल्‍कि समय से पहले सफेद भी होना शुरु हो जाते हैं। ब्राह्मी का तेल या फिर उसके पाउडर को हेयर मास्क के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here