WHO appoints 6 special people to protect against corona virus | कोरोना वायरस से बचाव के लिए WHO ने उठाया ये बड़ा कदम, दिया ये बयान

बीजिंग: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए उसने छह विशेष दूत नियुक्त किए हैं, जो विश्व भर में रणनीतिक सुझाव पेश करेंगे. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि चीन को छोड़कर 26 देशों ने कुल 1152 मामलों की रिपोर्ट की, जिनमें 8 लोगों की मौत हुई.

ट्रेडोस ने कहा कि अब वुहान की स्वास्थ्य व्यवस्था में सभी संदिग्ध मामलों की जांच करने की क्षमता बहाल हो चुकी है. पहले क्लीनिक के आधार पर निर्धारित जो कुछ मामले पुष्ट मामलों में शामिल कराए गए थे, अब जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद उनको पुष्ट मामलों से घटाया गया है. (साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग) 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here