Why did China issue a guideline to stay away from foreign wives in Bangladesh reason is big | चीन ने बांग्लादेश में विदेशी बीबियों से दूर रहने की गाइडलाइन क्यों जारी की, वजह है बड़ी

पाकिस्तानी सिस्टम अपनी ही अवाम के साथ स्कैम करने की कोशिश कर रहा है. तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चल रहे बांग्लादेश में चीन के नागरिकों के साथ स्कैम हो रहा है. इस घोटाले की वजह है बांग्लादेशी महिलाओं से शादी. ये स्कैम इतना बड़ा है कि ढाका में चीन के दूतावास को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ गई. सबसे पहले आप इस एडवाइजरी के एक-एक शब्द को समझिए ताकि आप इस शादी वाले स्कैम की जड़ तक पहुंच पाएं.

एडवायजरी न मानी तो जेल!

इस नसीहत में कहा गया है बांग्लादेश में रह रहे चीन के नागरिकों को सूचित किया जाता है. कि वो बांग्लादेश में गैरकानूनी शादियां ना करें. ऐसी वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा ना करें, जो पैसे के एवज में बांग्लादेशी महिलाओं से शादी कराने का वादा कराते हों. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर मानव तस्करी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.

ढाका में चीन के दूतावास को शादी से जुड़ी चेतावनी क्यों जारी करनी पड़ी? ये भी हम आपको आगे बताएंगे लेकिन पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि चीन के पुरुष अपने देश के बाहर शादी क्यों कर रहे हैं.

चीनी पॉलिसी बनी जी का जंजाल

साल 1980 में चीन ने ONE CHILD POLICY शुरु की थी. यानी हर दंपति सिर्फ एक ही बच्चा पैदा कर सकते थे. इस नीति का लक्ष्य था चीन की बढ़ती जनसंख्या को रोकना. लेकिन इस नीति की वजह से चीन में लिंग अनुपात भी बदल गया. आज चीन में तकरीबन 3 करोड़ ऐसे पुरुष हैं, जिनसे शादी के लिए चीन में लड़कियां नहीं मिल रही हैं. ऐसे पुरुषों को LEFT OVER MEN भी कहा जाता है. अपने देश में लड़कियां ना मिलने की वजह से ये पुरुष बांग्लादेश, पाकिस्तान, लाओस जैसे पिछड़े देशों से महिलाओं को खरीदते हैं और उनसे शादी करते हैं.

शादी एक धोखा!

पिछले कुछ महीनों के अंदर बांग्लादेश से ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां चीन के नागरिक शादी के लिए पैसे देकर महिला को लेने आए, लेकिन उनके साथ फ्रॉड हो गया.

 

चीन के एक नागरिक को दलालों ने बांग्लादेश बुलाया. उससे कई दिनों तक पैसा ऐंठा और बिना शादी के वापस भेज दिया. एक और मामले में चीन के नागरिक ने बांग्लादेशी महिला से शादी की लेकिन चीन पहुंचने से पहले उस महिला ने खुद को किडनैपिंग का पीड़ित बता दिया और शादी करने वाले शख्स पर मुकदमा दर्ज करा दिया. 

आज तक कहा जाता था मेड इन चाइना सामान की कोई गारंटी नहीं. लेकिन अब चीन में कहा जाता है WIFE FROM BANGLADESH की कोई गारंटी नहीं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here