why pickle is not good for man: इसलिए पुरुषों को ज्यादा नहीं खाना चाहिए आम का अचार – why mango pickle is not good for men sex drive

Published By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

खान-पान से जुड़ी कोई भी चीज हो, अगर हम उसे हद से ज्यादा खाएंगे तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकती है। इसी तरह हमारे खाने में अक्सर शामिल होने वाला आम का अचार भी है। जिसका हद से ज्यादा सेवन पुरुषों के लिए हानिकारक हो सकता है।

आम के अचार का स्वाद खट्टा तो होता ही है। ऐसा माना जाता है कि आम के अचार में एक खास तत्व भी पाया जाता है। यह पुरुषों से उनकी मर्दानगी भी छीन सकता है। नीचे जानें कि आम के अचार का अधिक सेवन पुरुषों के लिए हानिकारक हो सकता है या नहीं ?

इसलिए हानिकारक हो सकता है आम का अचार
आम के अचार का अधिक सेवन करने से पुरुषों को काफी लम्बे समय से मना किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह केवल एक अफवाह है और कुछ नहीं…….इस पर किए गए वैज्ञानिक अध्ययन के बाद कई रिपोर्ट जारी की गई। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि पुरुषों को लगातार खट्टे का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि वो उनमें नपुंसकता के लक्षण उभरने लगेंगे।

हालांकि आम के अचार पर किए गए एक अध्ययन में यह बताया गया कि पुरुषों को आम के अचार का अधिक सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। दरअसल आम के अचार में असटामिप्रिड (Acetamiprid) की मात्रा होने पर ही यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : दूध में मिलाकर पिएं शिलाजीत, मर्दानगी बढ़ने के साथ मिलेंगे ये 8 फायदे



असटामिप्रिड (Acetamiprid) एक कार्बनिक यौगिक है। यह दवा के रूप में आम को विभिन्न रोगों से बचाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर यह आम के अंदर चला जाता है तो अचार के रूप में आप इसे सीधा खाएंगे। धीरे-धीरे यह आपकी सेक्सुअल डिजायर को खत्म कर सकता है। इसके अलावा आपके स्पर्म काउंट में कमी आने लगती है और साथ ही नाईटफाल भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : पुरुषों के लिये वरदान है भुना लहसुन, होता है ये फायदा



इसलिए कहा जाता है कि आप आम के अचार का सेवन अधिक मात्रा में न करें। क्योंकि आज के वातावरण में यह मुमकिन ही नहीं है कि बिना किसी केमिकल के किसी भी फल को तैयार कर लिया जाए। इसलिए आम के अचार के अधिक सेवन से बचें। आप चाहें तो इसकी जगह पर खाने में चटनी, सलाद या सॉस आदि को शामिल करें। सेहतमंद बने रहने के लिए अपने खान-पान में अच्छे आहार शामिल करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here