छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापर निवासी मकुन्दी अहिरवार ने अपनी पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। पीडि़त ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी को तलाशने और न्याय दिलाने की मांग की है।शिकायतकर्ता मकुन्दी अहिरवार पिता जन्टू अहिरवार के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी रिंकी अहिरवार कपड़े सिलाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बावजूद जब पत्नी का पता नहीं चला तो पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।रीवा के युवक के साथ जाने का आरोपमकुन्दी अहिरवार ने अपने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के ग्राम अतरसुइया निवासी सत्यदेव चर्मकार के साथ चली गई है। पति ने आशंका जताई है कि दोनों के बीच पहले से संपर्क था और पत्नी उसी के साथ गई है।मायके पक्ष पर भी सहयोग करने का आरोपपीडि़त पति ने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों पर भी उसे घर से ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायत में पत्नी के पिता प्रेमलाल साकेत, मां सुनीता साकेत, भाई राजकुमार व अजय साकेत और बहन साधना साकेत के नामों का उल्लेख करते हुए मामले में उनकी भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है।थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोपमकुन्दी का कहना है कि उसने स्थानीय थाना पुलिस से मामले की शिकायत कर पत्नी को तलाशने और उचित कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा। पीडि़त ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पत्नी का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


