भोपाल, ब्यूरो। वाकई यह एक घोर कलयुग ही है। एक पत्नी ने अपने पति का मर्डर करवा दिया। यह सब उसने अपने अवैध प्यार को पाने के लिए किया। मर्डर की पूरी साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्यार में पागल प्रेमी ने भी पहले गर्लफ्रेंड के पति से दोस्ती की, फिर लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया। कार में ही गमछे से गला घोंट दिया। उसने छटपटाते हुए कहा भी था कि अगर तुम दोनों साथ रहना चाहते हो, तो ले जाओ उसे। मैं तुम्हारे रास्ते में नहीं आऊंगा, लेकिन आरोपियों ने उसे मारकर उसके शव को बीहड़ में जाकर जला दिया। फिर उसके लिए जले हुए अवशेषों को उत्तर प्रदेश की सीमा में चंबल नदी में बहा दिया, ताकि पुलिस को सुराग नहीं मिले। मोनू भदौरिया (25) 9 फरवरी को लापता हुआ था। उसके पिता रघुवीर सिंह भदौरिया ने 10 फरवरी को भिंड जिले के गोहद चौराहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह ग्वालियर से अपने गांव के लिए निकला था। गोहद चौराहा तक तो उसकी लोकेशन मिली, लेकिन इसके बाद पता नहीं है। मोनू की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं था। पुलिस के पास मोनू की मोबाइल लोकेशन के अलावा कुछ भी सुराग नहीं था। मोनू के परिवारवालों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया, ऐसे में पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बन गया। लड़की के पिता ने सीसीटीवी में दामाद के पीछे बेटी के प्रेमी अनुराग को देखा। यहीं से पुलिस को क्लू मिला। जांच में इन दोनों के प्यार के चर्चे की बात सामने आई। और फिर प्रेमी-प्रेमिका सलाखों के पीछे जा पहुंचे। वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद 15 फरवरी को परिवारवालों के सामने माेनू की पत्नी ने पूरी साजिश को बयां कर दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी को पुलिस तलाश रही है। दोनों परिवार की रजामंदी से 9 मई 2022 को मोनू और राधा की शादी हुई थी। शादी के बाद मोनू को मालूम पड़ गया कि राधा का कोई प्रेमी है। राधा के हाथ पर A लिखा होने को लेकर मोनू अक्सर उससे सवाल करता था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़े होते थे। दोनों परिवार की रजामंदी से 9 मई 2022 को मोनू और राधा की शादी हुई थी। शादी के बाद मोनू को मालूम पड़ गया कि राधा का कोई प्रेमी है। राधा के हाथ पर A लिखा होने को लेकर मोनू अक्सर उससे सवाल करता था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़े होते थे।
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, पिता ने बेटी को पहुंचाया जेल


