पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, साथियों संग गला घोंटकर मारकर फांसी पर लटकाया शव

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को ग्राम सिंग्रामपुरा निवासी रानी उपाध्याय ने अपने पति संतोष उपाध्याय की संदिग्ध मौत की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

जब पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी उपाध्याय से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। रानी ने बताया कि पति संतोष उपाध्याय से उसका अक्सर विवाद होता था और मारपीट से तंग आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।आरोप है कि रानी उपाध्याय ने दीपक शुक्ला, विक्की ठाकुर (विक्रम सिंह) और एक विधि विवादित बालिका के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत संतोष उपाध्याय का मुंह दबाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री जैसे टीवी केबल, चादर, तौलिया, शर्ट और ताले की चाबी बरामद की गई है।वहीं, विधि विवादित बालिका को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय छतरपुर में पेश किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।इस कार्रवाई में एसडीओपी रोहित सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

बाइट, रोहित अलावा, SDOP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here