रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में महिला की सिर लाश मिलने के बाद। पुलिस ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का कटा हुआ सिर ढूंढ निकाला है। आरोपियों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका सिर घर से 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका सिर बरामद कर लिया है।
सोमवार की दोपहर रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में 55 वर्षीय महिला लीलावती पटेल की सिर धड़ से अलग कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। महिला का शव उसके घर के पास ही मिला था, जबकि उसका सिर गायब था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के साथ ही महिला के सिर की भी तलाश शुरु की।
आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम तक चले ऑपरेशन के बाद गेहूं के खेत से महिला का कटा सिर बरामद किया गया। आरोपी सिर को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। हत्या में कितने लोग शामिल थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
बाइट: राजीव पाठक, सीएसपी


