Woman faked terminal cancer to collect fund £8,500 from her friends for perfect wedding| Perfect Wedding के लिए महिला ने बोला इतना बड़ा झूठ, अब काट रही जेल की सजा

नई दिल्ली: ‘परफेक्‍ट शादी’ की ख्‍वाहिश रखने वाली एक महिला किस हद तक चली गई, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे. महिला ने खुद को कैंसर पीड़ित बताया और शादी (Wedding) के लिए अपने दोस्‍तों से £ 8,500 (USD 11,333.90) इकट्ठा किए. ब्रिटेन की 29 साल की टोनी स्टैंडेन (Toni Standen) ने अपना सिर भी मुंडवा लिया और कई अखबारों को इंटरव्यू दिए कि उन्हें पैसे की जरूरत थी ताकि वो और उनका पार्टनर वैसी शादी कर सकें, जैसी वे चाहते थे. उसने खुद को Terminal Cancer (ऐसा कैंसर जिसका कोई इलाज नहीं हो सकता और मरीज मर जाता है) से पीड़ित बताया. यहां तक कि उसने पैसे इकट्ठे करने के लिए अपने पिता का भी इस्तेमाल किया, जो कैंसर से पीड़ित थे.

पैसा इकट्ठा करने के लिए बनाया था फेसबुक पेज 
स्‍टैंडेन के दोस्तों ने जोड़े की शादी के लिए डोनेशन इकट्ठा करने के लिए GoFundMe नाम से पेज भी बनाया. इस बीच स्‍टैंडेन के पिता का निधन हो गया. उनका एक रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज शादी के दिन चलाया गया, जिसने वहां आए मेहमानों को भावुक कर दिया.  

ये भी पढ़ें-आखिरकार रंग लाई Pop star चेर की पहल, ‘Kaavan’ को मिला तनहाई से छुटकारा

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए एक मेहमान ने बताया कि दुल्हन ने जल्द ही चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए और फिर शादी के बाद जोड़ा पास के एक होटल में गया. एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि हनीमून के लिए तुर्की रवाना होने से पहले उन्‍होंने शादी में मिला नकदी पैसा गिना.

ये भी पढ़ें-Moderna का दावा, आखिरी ट्रायल में कंफर्म, हमारी कोरोना वैक्सीन 94% कारगर

ऐसे खुली पोल 
स्‍टैंडेन के झूठ का पर्दाफाश तब हुआ जब उसने दावा किया कि उसे कोरोना वायरस इंफेक्‍शन हो गया, इसने उसके दोस्‍तों को शक करने पर मजबूर कर दिया. बाद में सच सामने आ गया और स्‍टैंडेन को अपने दोस्‍तों की नाराजगी झेलनी पड़ी.  रिपोर्ट के अनुसार, उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली है और उसके एक दोस्‍त ने इसे बहुत बड़ा विश्वासघात करार दिया है. स्टैंडेन को धोखाधड़ी का दोषी माना गया है और अब वह जेल में सजा भुगत रही है.

 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here