यह चमत्कार नहीं तो क्या है? उफान मारती नर्मदा में चल रही महिला

Woman walking in Narmada

भोपाल। जबलपुर में एक वृद्ध महिला नर्मदा नदी के बीचों बीच पानी पर चलती हुई दिखाई दे रही है। जिसने भी यह वीडियो देखा, उसने दांतों तले अंगुली दबा ली। वीडियो को देखकर संस्कारधानी जबलपुर के हजारों लोग महिला के दर्शन करने निकल पड़े। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। हालांकि बाद में पता चला वीडियो फर्जी था।

उथले पानी में चल रही महिला
वीडियो देखने से स्पष्ट है कि नर्मदा में जहां-जहां महिला चल रही हैं, वह अत्यंत उथला और कम बहाव वाला क्षेत्र है। यह वीडियो ऐसे ही किसी स्थान में बनाया गया है। इस वीडियो को साजिशन वायरल किया गया है। इस

कौन है महिला
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी है, वह नर्मदापुरम जिले के पिपरिया की रहने वाली है। उसके परिजनों ने मई 2022 में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here