तिरुपरनकुंद्रम कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की महिला अध्यक्ष यमुना पाठक ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है। उन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के बाध्यकारी निर्देशों की अनदेखी किस संवैधानिक अधिकार के तहत की जा सकती है।
यमुना पाठक ने मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को निलंबित करने और मंदिर प्रशासन के लिए दो सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों को रिसीवर नियुक्त करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मंदिर प्रशासन को जारी अवमानना नोटिस पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है।


