Yog Guru Ramdeav On Ram Mandir Issue Asks If It Is Not Constructed In Ayodhya Then Will It Be In Mecca Madina Mk | राम मंदिर निर्माण पर बोले बाबा रामदेव: अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का-मदीना में बनेगा?



योग गुरु बाबा रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. रामदेव ने कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज हैं. एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने सवालिया लहजे में कहा, ‘राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कोई मक्का-मदीना में बनेगा.’

बाबा रामदेव गुजरात के नाडियाड शहर में संतराम मंदिर के आयोजित एक योग शिविर में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे.

शुक्रवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर का मुद्दा वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा नहीं है. रामदेव ने कहा, ‘राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कोई मक्का-मदीना और वेटिकन सिटी में तो बनने वाला नहीं है. और यह निर्वित सत्य है कि राम की जन्मभूमि अयोध्या है और राम मात्र हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज हैं.’

रामदेव ने कहा कि राम मंदिर का यह मुद्दा देश के गौरव से जुड़ा है. इसका वोट बैंक की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

रामदेव अपने बयानों को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गए. पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके (बाबा रामदेव) जैसे धार्मिक नेता सत्तारूढ़ बीजेपी के ‘लाभार्थी’ है. वो चुनावों में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here