छतरपुर मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक स्थल भीमकुंड में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सवाहा तहसीलदार भरत पांडे एवं बाजना थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक का शव भीमकुंड के अंदर लगभग 15 से 20 फुट गहराई में दिखाई दे रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात करीब 8 बजे एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।,
एस डी आर एफ ने कांटा डालकर शव बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन शव और गहराई मै चला गया ,ऐसी आशंका है कि इस युवक ने कुंड मे डूबकर आत्महत्या की है क्योंकि दो साल पहले इस कुंड मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई जिसका शव नही मिला था तब से प्रशासन ने कुंड के चारो ओर जालियां लगाकर कुंड मे नहाने से रोक लगा दी थी ,
ऐसी आशंका है कि मृतक ने गुफा के ऊपर से छलांग लगाई होगी ,फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा शव को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाईट, भरत पांडे-तहसीलदार