Friday, June 27, 2025
HomestatesBundelkhandबदहाल बुन्देलखंण्ड में एक और किसान ने फाँसी लगा कर की अपनी...

बदहाल बुन्देलखंण्ड में एक और किसान ने फाँसी लगा कर की अपनी जीवनलीला समाप्त जाने बजह……. – Bundelkhand News


Another farmer hanged himself in Bundelkhand in a bad situation to end his life…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अन्ना जानवरो को लेकर कई वादे करती है पर जमीनी हकीकत और है बुन्देलखंड के झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में तिली व उरद की फसल खराब देख एक किसान ने खेत पर पेड़ से फांसी लगा ली। किसान का शव पेड़ से लटका मिला।

जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लटकते शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के मोंठ थानान्तर्गत ग्राम खिरियाघाट में लगभग 55 वर्षीय किसान रघुवीर के पास लगभग 4 बीघा खेत है। खेत में वह तिली और उरद की फसल बोए हुए था। परिजनों का कहना है कि रघुवीर खेत पर आया था और सारी फसल अन्ना जानवर खा गए थे। जिसको लेकर वह परेशान था। आज वह खेत पर गया था।

जहां से लौटकर वापस घर नहीं आया तो खेत पर जाकर देखा। जहां रघुवीर का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है अब देखना ये होगा की किसान की मौत प्रशासन ऐसे अन्ना जानवरो के कारण आत्महत्या मानता है या फिर गृहक्लेश या बीमारी मान कर किसान की फाइल बंद कर देता है




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100