Monday, June 30, 2025
HomestatesBundelkhandभारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर मुकदमा लिखने पर...

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर मुकदमा लिखने पर किसानों ने किया प्रदर्शन – Bundelkhand News


झाँसी-मऊरानीपुर भारतीय किसान यूनियन भानू के तत्वधान में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील प्रांगण में विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित भारतीय किसान यूनियन के लगभग 150 पदाधिकारियों के ऊपर मथुरा टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करवाए जाने की वजह से प्रदेश के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी के विरोध में तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर किसानों ने जमकर पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। और मुख्यमंत्री को भेजे जाने हेतु एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन भानू की राष्ट्रीय किसान पंचायत किसान भवन मथुरा 17 व 18 अगस्त को होनी थी। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा जा रहे थे।

रास्ते में टोल प्लाजा फरह मथुरा के मैनेजर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस रिफायनरी मथुरा की मिलीभगत से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 150 किसान कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने शासन, प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के खिलाफ फ़र्जी दर्ज किया गया मुकदमा शीघ्र वापस नहीं लिया और टोल प्लाजा के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस रिफायनरी मथुरा को तत्काल निलंबित नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिला प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी शेखर राज बड़ौनिया ने कहा किसानों के ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमा शासन शीघ्र बंद कराएं।

हरीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि किसान पदाधिकारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान पी.एन दिवेदी, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, अल्लाह रख्खी, नंदराम सिंह खंगार, रामाधार निषाद, मनोज पाठक, प्यारेलाल बेधड़क, भोले सेंगर, विजय कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, सुनील पाठक, राम कुमार दुबे, घनश्यामदास, आत्माराम, देवीदयाल, गोटी राम, महेश प्रताप, शिवम पांडे, अच्छेलाल सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100