Thursday, July 3, 2025
HomestatesMadhya Pradeshवन महोत्सव को बनाएं जन-आन्दोलन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

वन महोत्सव को बनाएं जन-आन्दोलन : मुख्यमंत्री श्री चौहान


वन महोत्सव को बनाएं जन-आन्दोलन : मुख्यमंत्री श्री चौहान


पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें
 


भोपाल : मंगलवार, जून 30, 2020, 18:04 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वन महोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनसाधारण में पौधरोपण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रति वर्ष वन महोत्सव मनाया जाता रहा है। प्रदेश की वन नीति का मुख्य आधार वनों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय ग्राम समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन प्रबंधन में ग्रामीणों की सहभागिता को अधिक व्यावहारिक और पारदर्शी बनाने के लिए संयुक्त वन प्रबंधन को अपनाया गया है। प्रदेश की पर्यावरणीय सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए गैर वन भूमियों पर अधिकाधिक वृक्षारोपण करके हरित आवरण को बढ़ाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हरे आवरण में वृद्धि के लिये कृषकों की भूमियों पर पौधारोपण के लिए प्रदेश में राज्य बांस मिशन एवं ग्रीन इंडिया मिशन द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं की सफलता एवं प्रदेश को हरा-भरा बनाने में जनसाधारण की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। मिशन में योजनाएं संचालित कर किसानों को निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे प्रदेश का वनाच्छादन भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि वन महोत्सव को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें। पौधरोपण के लिए निकट की वन रोपणी से संपर्क कर तकनीकी मार्गदर्शन तथा पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100