ओरछा रामराजा मन्दिर के सामने ड्राइवर की हत्या कर फार्च्यूनर उड़ाई

टीकमगढ़/ निवाड़ी। ओरछा रामराजा मंदिर के सामने बदमाशों ने दिल दहलान वाली वारदात को अंजाम दे दिया है। फार्च्यूनर गाड़ी में बैठे ड्राइवर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर गाडी ले उडे। डॉ. डीएन मिश्रा के छोटे भाई व विद्यावती नर्सिंग कालिज के निदेशक दयानिधि मिश्रा की फार्चुनर गाङी (UP 93 AX 4949) को बदमाश ड्राइवर की हत्या कर गाडी लेकर भागे।

बताया जाता है कि दयानिधि मिश्रा अपने चालक के ओरछा रामराजा के दर्शन करने गए हुए थे। यहाँ वो मन्दिर में दर्शन करने गये, और उनका ड्राइवर इंद्रमणि तिवारी गाङी को ओरछा किला के मुख्य दरवाजे के पास अड़वारे पुल पर खङा कर दिया। यहीं अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर चालक की हत्या कर दी और वाहन ले उङे।मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों ओर नाकाबन्दी कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. डीएन मिश्रा भी ओरछा पहुँच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here