बिलासपुर। कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव निर्विरोध मेयर चुने गए हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के बाद नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। बहुमत के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है। कांग्रेस के पास 34 पार्षद है, 3 निर्दलीय पार्षदों भी कांग्रेस को समर्थन दिया है। इसके बाद कांग्रेस के पास कुल 37 पार्षद हो गए हैं। बहुमत के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध महापौर चुने गए हैं। बता दें भाजपा के पास 32 पार्षद हैं।