कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल , संघ के पदाधिकारी है नही तो आग लगा देता इंदौर में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के इंदौर को आग के हवाले करने की धमकी दी है. उन्होंने इंदौर के अधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि शहर में आग लगा दूंगा.    

दरअसल, बीजेपी नेता इंदौर के डिविजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय आपा खो बैठे और इंदौर को आग के हवाले करने की धमकी दे डाली.दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय शहर की समस्याओं को लेकर कमिश्नर के घर के बाहर धरने पर बैठे थे. विजयवर्गीय ने  कहा कि हमसे मिलने के लिए अधिकारियों के पास समय नहीं है, इतने बड़े हो गए क्या. आक्रोश में आकर कैलाश विजयवर्गीय ने आग लगाने की धमकी दे डाली. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here