जनरल बाजवा के कार्यकाल पर पुनर्विचार करे SC, इमरान सरकार ने दाखिल की याचिका


पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी(पीटीआई) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में दिए गए आदेश पर पुनर्विचार करने का अर्जी लगाई है. इमरान खान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोग नसीम ने कहा है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. पाकिस्तानी कानून के मुताबिक सरकार को 28 दिसंबर से पहले ही याचिका दाखिल करनी होगी. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि ऑन कैमरा इस मामले की सुनवाई हो.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here