जामिया में फायरिंग करने वाले युवक ने 10 हजार रुपये में खरीदी थी बंदूक – Supporter of bajrang dal jamia shooter had bought gun for rs 10000

जामिया गोली कांड में फायरिंग करने वाले युवक ने दस हजार रुपये में देसी असलहा खरीदा था. पुलिस को यह जानकारी मिली है. आरोपी युवक को 14 दिनों के लिए प्रतिबंधात्मक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि दसवीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में दर्ज उम्र के मुताबिक वह नाबालिग है. वहीं पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का रुख किया है. अगर कोर्ट की ओर से इजाजत दी जाती है तो आरोपी नाबालिग के उम्र की जाचं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में की जाएगी. सूत्रों के मुताबकि अगले 14 दिनों तक पुलिस उससे पूछताछ करने में सक्षम नहीं होगी. पुलिस ने युवक से पूछताछ की थी लेकिन अब उससे जुड़े हुए लोगों से पूछताछ की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here