दिल्ली: झुग्गी-झोपड़ी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी और आप पर लगाए आरोप – Delhi assembly election slum modi and kejriwal government advertisement congress allegation

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गी-झोपड़ी पर सियासत गरमा गई है. दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने झुग्गी के बदले मकान देने वाले प्रचार में शीला दीक्षित सरकार के दौरान बनाए गए मकानों की तस्वीर दिखाने का आरोप लगाया. सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 8000 से ज्यादा मकान बनकर तैयार हुए थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने एक भी मकान झुग्गी वालों को अलॉट नहीं किया. हमारी सरकार आई तो पूरी दिल्ली में झुग्गी के बदले मकान देगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here