दुष्कर्म में फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने गश्त के दौरान आईटीआई ककड़ारी के सामने स्थित यात्री प्रतीक्षालय से दुष्कर्म के मुकद्दमें में वांछित चल रहे अभियुक्त को सुबह साढ़े दस बजे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त ग्राम रामपुर के मजरा लाटुआ निवासी रिंकू उर्फ बट्टू ढीमर को पुलिस ने धारा 354, 376, 504, 506 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। वांछित आरोपी को पकडऩे वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, तेरई फाटक चौकी से उ.नि.प्रवीण कुमार, हे.कां.नरेन्द्र सिंह, कां.शिवबहादुर एवं कां.मनीष कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here