परिवहन मंत्री श्री राजपूत बुन्देलखण्ड उत्सव में शामिल होंगे


परिवहन मंत्री श्री राजपूत बुन्देलखण्ड उत्सव में शामिल होंगे


 


भोपाल : मंगलवार, फरवरी 11, 2020, 17:51 IST

परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत 16 फरवरी को छतरपुर जिले के बसारी में आयोजित होने वाले बुन्देलखण्ड उत्सव में शामिल होंगे।

श्री राजपूत के संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 12 फरवरी को भोपाल से झाँसी होते हुए ओरछा पहुँचेंगे। ओरछा में रात्रि विश्राम के बाद वे 13 फरवरी को टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला में संत रविदास के प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चंदेरी में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 14 फरवरी को श्री राजपूत अशोक नगर में जनसम्पर्क के उपरांत सागर में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 फरवरी को जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां से वे छतरपुर जिले के ग्राम बसारी जाएंगे और वहां आयोजित हो रहे बुन्देलखण्ड उत्सव में शामिल होंगे। तद्उपरांत राजस्व मंत्री सागर में रात्रि विश्राम करेंगे।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here