अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बहन फहमीदा की मुंबई में मौत – mumbai sister of underworld don chota shakeel died

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की छोटी बहन फहमीदा की मौत हो गई है. फहमीदा का निधन मुंबई में हुआ. छोटा शकील के मुताबिक, फहमीदा की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. छोटा शकील और अंडरवर्ल्ड के सूत्रों ने बताया कि फहमीदा आरिफ शेख उर्फ आपा की आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे मौत हो गई.

फहमीदा की उर्म 50 साल थी. छोटा शकील की बहन और उसका परिवार मुंबई के मीरा रोड पर रहता है. फहमीदा कापति आरिफ शेख प्रॉपर्टी का काम करता है. हालांकि, छोटा शकील का कहना है की मौत की असल वजह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. छोटा शकील ने मुंबई में आरिफ और परिवार से बात की है. फहमीदा की मौत मुंबई के टूंगा अस्पताल में हुई. प्रोटोकॉल के हिसाब से पोस्टमॉर्टम के दौरान कोरोना का टेस्ट भी हो सकता है. छोटा शकील को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का शीर्ष गुर्गा माना जाता है. माना जा रहा है कि वह अभी पाकिस्तान में छिपा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here