अखिलेश का CM योगी पर तंज, जनता के साथ-साथ अब पेड़ों से भी झूठ बोलने लगी है BJP – Up samajwadi party akhilesh yadav attack on bjp and yogi government

  • पूर्व सीएम ने प्रदेश में वृक्षारोपण को दिखावटी बताया
  • इससे पहले कानपुर की घटना पर सीएम को घेरा था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम ने प्रदेश में वृक्षारोपण को दिखावटी बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता से झूठ बोलते-बोलते क्या अब पेड़ों से भी झूठ बोलने लगी है?

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा, ‘2017 में 9 करोड़… 2018 में 15 करोड़… 2019 में 22 करोड़ और 2020 में 25 करोड़… भाई उप्र सरकार के वृक्षारोपण का ये दिखावटी दावा पूछ रहा है कि भाजपाई जनता से झूठ बोलते-बोलते क्या अब पेड़ों से भी झूठ बोलने लगे हैं?

इससे पहले अखिलेश ने कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले योगी सरकार को घेरा था. अखिलेश ने ट्वीट करके लिखा था, ‘कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि!, उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है. अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए.’

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर बीजेपी ने तोड़ी जनता की कमर- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि था प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है. इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा और पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here