West Bengal: BJP MP accuses Trinamool Congress supporters of attack – पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद ने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया

पश्चिम बंगालः बीजेपी सांसद ने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया

बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह (फाइल फोटो).

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल):

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि जब वह हालीशहर में एक बैठक के सिलसिले में गए थे तब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप का खंडन किया है.

यह भी पढ़ें

सिंह ने पत्रकारों से कहा, ” मैं वहां बैठक के लिए गया था, लेकिन जैसे ही मैं इसमें शामिल हुआ, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मेरी गाड़ी पर ईंटे फेंकना शुरू कर दीं. “

आरोप का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता सुबोध अधिकारी ने कहा कि भाजपा सांसद ने ही हमले के लिए उकसाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हालीशहर में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को क्षतिग्रस्त किया है. जिले के पुलिस अधिकारियों ने घटना पर कोई बयान नहीं दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here